पटना, जनवरी 23 -- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के प्रभारी संजय खंडेलिया ने शुक्रवार को बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में पार्टी के राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। जयंती समारोह से जननायक के सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.