सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से तिथि निर्धारित कर जिम्मेदारों के जरिए जन सुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की है। शनिवार को भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिला महामंत्री के समक्ष सबसे अधिक मामले जमीनी विवाद के आए। इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। सुबह करीब 10 बजे से लोगों ने अपनी समस्याएं पेश करना शुरू किया जो दोपहर एक बजे तक चला। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए कहा। उन्होंने बताया कि तकरीबन एक दर्जन मामले आए। इसमें सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे, इसमें पैमाइश आदि की शिकायत अधिक रही। जिसके लिए एसडीएम से वार्ता कर समाधान के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.