इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ केक काटकर बधाई दी। उन्होने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजन‍ीतिज्ञ बनकर उभरे। गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्‍मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफिया के मंसूबे को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर उन्‍होंने विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़ दिया।पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, सभासद पूनम पाण्डेय, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी, अमित तिवारी, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री सुरेश राजपूत, मधु तोमर, अभिषेक मिश्रा, र...