प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को आयोजित समारोह में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को अपने दायित्व, कर्तव्य और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। समारोह में जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, जिला मंत्री रामजी, रामआसरे पाल, मनोज, चंद्र प्रताप, विवेक शर्मा, लव गहलोत, राम प्रसाद माली, ओम प्रकाश जायसवाल विजय तिवारी, अभय, विशाल, मनीष आदि शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.