चंडीगढ़, जुलाई 28 -- संगरूर में शनिवार रात भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपियों को संगरूर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पहचान करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हैपी सिंह उर्फ हैपी निवासी भम्माबंदी थाना लोंगोवाल (संगरूर) व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी वार्ड नंबर 12 शहीद ऊधम सिंह बस्ती, लहरा के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने थाना सिटी-1 संगरूर में दर्ज उक्त मामले में यूएपीए की धारा को शामिल किया है।दोनों का सोशल मीडिया के जरि, विदेश में बैठे राणा भाई से संपर्क हुआ। राणा भाई ने दोनों को बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया।एसएसपी ने दी जानकारी एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे दो अज्...