अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर कैंप कार्यालय एसजेडी विद्यालय पर सोमवार को व्यवस्था बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर हुई। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि अभियान की जिला कार्यशाला मंगलवार 17 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक जिला कार्यालय कयामपुर पर आयोजित की जाएगी। कार्यशाला तीन सत्रों में रहेगी। प्रथम सत्र में दीप प्रज्जलन के बाद अतिथि सम्मान , जिला अध्यक्ष का संबोधन, मुख्य अतिथि का उद्बोधन रहेगा। इसके बाद प्रशिक्षण अभियान ,नवाचार व पंच परिवर्तनों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत योजना, संचालन समिति व व्यवस्था समिति तय करना, स्थान समय एवं दिनचर्या तय की जाएगी। इस दौरान सुरेश शर्मा ,भूपेंद्र वार्ष्णेय ,सुभाष गुप्ता ...