महाराजगंज, मार्च 23 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के भाजपा कार्यालय पर बीते बुधवार को हुए चर्चित थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है। मामले में पहले से आरोपी बनाई गईं महिला निर्मला वर्मा ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर मनोनीत सभासद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद व बदसलूकी के कारण यह पूरी घटना हुई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बीते बुधवार को भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों का स्वागत समारोह चल रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता की मां निर्मला वर्मा व मनोनीत सभासद के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें महिला सभासद का कॉलर पकड़कर घसीटती व थप्पड़ मारती नजर आ रही थीं। इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया था और विपक...