चाईबासा, दिसम्बर 19 -- चाईबासा, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड केस में न्यायालय ने सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल आरोप पत्र को खारिज कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार एवं भाजपा के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला की सचिव जानवी कुदादा के नेतृत्व में इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लोगों को कार्यालय में घुसने से रोका। दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस के इस घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम की खबर पाकर भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी में थे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और जिलाध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लाठी डंडे और झंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.