सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मनी लांडिं्रग केस में ईडी की तरफ से की जा रही कार्रवाई को आधाराहीन बताते हुए इसके विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उरमौरा में रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरातस में लेकर पुलिस चौकी चुर्क ले गई। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जिला कांग्रेस कमेटी पर शुरू हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ नहीं पाए। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर लगभग एक बजे सैकड़ों की संख्या में कार्यालय से बाहर निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.