आगरा, दिसम्बर 18 -- कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता गांधी मूर्ति से लेकर पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने जाने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोरों गेट पुलिस चौकी आंबेडकर पार्क पर पहले से तैनात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए जमरक नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार पर ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। शहर के गांधी मूर्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। जैसे ही कार्यकर्ता सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.