बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। विपक्ष नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाए गए फर्जी मुकदमें को दिल्ली न्यायालय के खारिज किए जाने पर कांग्रेसियों ने नगर के आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। भाजपा पर झूठा केस लगाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के घेराव को निकले। भनक लगने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल की अगुवाई में कांग्रेसियों का जत्था अटल भवन भाजपा कार्यालय प्रदर्शन के लिए जा रहे था। रास्ते में ही पुलिस ने कांग्रेसियों को अटल भवन जाने से रोक लिया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाना था। इस घेराव का मुख्य कारण पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.