फरीदाबाद, जनवरी 15 -- पलवल। शुक्रवार 16 जनवरी को पलवल के ईश्वर नगर चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे ईश्वर नगर से किठवाड़ी पुल तक आरएमसी रोड से संबंधित कार्यक्रम होगा। इसी मौके पर ईश्वर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी प्रेम शर्मा ने दी है। कार्यक्रम स्थल ईश्वर नगर चौक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय पलवल में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित बैठक आयोजित होगी। यह बैठक लघु सचिवालय पलवल के द्वितीय तल पर होगी, जिसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और राहत कोष से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.