लखनऊ, मार्च 30 -- भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर जिला से लेकर मंडल कार्यालय तक तीन दिन भव्य सजावट की जाएगी। हलवासिया कोर्ट स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र ने बताया कि 6 से 12 अप्रैल तक पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 5, 6 व 7 अप्रैल को जिला से लेकर मंडल कार्यालय पर ध्वज फहराने के साथ सजावट की जाएगी। 8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। तीन वक्ताओं को तीन विषय रखने हैं। प्रत्येक 15 मिनट में अपनी बात पूरी करेगा। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस दौरान पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिन्कू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, सीता नेगी, कुमकुम राजपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.