सीवान, मार्च 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिस पर पार्टी के मजबूती और कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने की। कार्यशाला की शुरुआत वन्दे मातरम से कर परिचय हुई। वही कार्यशाला में कार्यकताओं ने पार्टी के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यालय प्रभारी सत्यम सिंह ने पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ अनिल कुमार गिरि ने कार्य विस्तार की जानकारी दी। कहा कि भाजपा एक मजबूत पार्टी है। पार्टी के मजबूती कार्यकर्ता है। विधानसभा सह संयोजक त्रिलोकी सिंह पट...