सहरसा, अप्रैल 16 -- सत्तर कटैया। भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सत्तर कटैया भाजपा द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम चेहरा होने से कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह था।भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी जी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करते इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने नई सरकार के मुखिया श्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में सुशासन को नई दिशा देने वाला बताया। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर मखदुमपुर में मनाया गया विजय उत्सव प्रसन्नता व्यक्त करनेवालों में भाज...