दुमका, नवम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के नेतृत्व में डीसी चौक स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। वहीं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि आज के दिन देशवासियों को अपना संविधान मिला था। संविधान का आदर और इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। भारत के लोकतंत्र को बचाने और उसके मर्यादा को कायम रखने के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर ने समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज का भारत उसी मार्ग पर चल रहा है। हम सब बाबा साहब के किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अंत्योदय की अवधारणा को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.