सीवान, अप्रैल 12 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। भाजपा सीवान पूर्वी के अंतर्गत महाराजगंज विधानसभा के तीनों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के विचार, संस्कार, इतिहास और उद्देश्य पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार प्रसाद ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में तीनों मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार प्रसाद ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.