भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया संकल्प
शामली, जुलाई 3 -- शामली। भाजपा जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम जाटव मौजूद रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रनिर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत की अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा 6 जुलाई तक मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.