हापुड़, जून 23 -- जिलाध्यक्ष भाजपा और गढ़ विधायक से शिकायत करने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता ने अपना दुखडा सुनाते हुए कहा कि मेरा किसी से विवाद हो गया था, जो अब समझौता हो गया है। परंतु जब शिकायत लेकर गढ़ थाने पहुंचा तो मैने अपने शिकायती पत्र की रिसिव कॉपी मांगी। मुझे देने से इंकार किया तो मैने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बता दिया। भाजपा का नाम सुनते ही सहायक प्रभारी ने सिपाही को आवाज दी और मेरे से मोबाइल लिया , जूते निकलवा कर अंदर थाने में बैठा दिया। क्षेत्र के गांव कुलपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एंव पूर्व जिला मंत्री गौरव ठाकुर ने अपनी ही सरकार में कोतवाली में अतिरिक्ति प्रभारी निरीक्षक पर हड़काने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनके साथ अभद्रता करते हुए हवालात में बैठाने की धमकी दी पीड़ित ने अब लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत कर ...