लोहरदगा, मार्च 29 -- भंडरा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी भंडरा प्रखंड दक्षिणी मंडल क्षेत्र बिशुनपुर विधानसभा के अध्यक्ष बिपता उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित लोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान भंडरा मंडल में तीन और चार अप्रैल को होना तय हुआ है। इस निमित्त ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग लेकर संगठन को मजबूत करें। आने वाले चुनाव में हम सक्रियता के साथ मैदान में उतरें। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमारे जीत सुनिश्चित हो। साथ ही झारखंड में हो रहे एसआईआर में हर बूथ में अपनी संगठन का बीएलए टू की सक्रियता हो। जिन लोगों का नाम छूट गया है। वैसे लोगों का नाम जोड़ना और जिनक...