बेगुसराय, अप्रैल 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। उत्तरी तेघड़ा के नोनपुर में भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता सकलदेव महतो के 7वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा सुधा देवी ने की। मौके पर मंडल महामंत्री अमरेश कुमार पप्पू ने कहा कि दिवंगत सकलदेव महतो उत्तरी तेघड़ा में भाजपा का फाउंडर सदस्य थे। भाजपा को खड़ा करने में उनके सहयोग को याद करते हुए प्रति वर्ष उन याद करते है। मौके पर उपेंद्र प्रसाद मेहता ने कहा कि सकलदेव महतो शुरुआती दिनों में विरोधियों के द्वारा मार खाए, प्रताड़ित हुए तब उत्तरी तेघड़ा में भाजपा की नींव पड़ी। मौके पर मंच संचलन भरत चौरसिया ने किया जबकि हीरालाल महतो आदि ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...