रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष बुधवार को प्रस्तावित भाजपा का धरना-प्रदर्शन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अमन राजा के आकस्मिक निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है। रामगढ़ कैंट भाजपा अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुख की इस घड़ी में पार्टी ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अमन राजा पार्टी के निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। सुशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्थगित धरना-प्रदर्शन अब 21 मई, बुधवार को सुबह 10:00 बजे से पूर्व निर्धारित स्थान, रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर भाज...