हापुड़, दिसम्बर 9 -- हाइवे किनारे मोहल्ला इन्द्रानगर निवासी के घर से सेफ में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और उसके भतीजों पर चोरी का आरोप लगाया है। महेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उनके घर पर टेल पत्थर लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 2 दिसंबर को सेफ में रखी दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पांच जोड़ियां पायल, चांदी के बिछुवे तथा एक लाख रुपये नकद गायब पाए गए।पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ताहिर निवासी ग्राम सहवाजपुर अमरोहा एवं उसके दो भतीजों ने मौका पाकर सामान गायब कर दिया। महेंद्र सिंह के अनुसार जब उनकी पत्नी ने सेफ खोली तो पूरा सामान गायब था। ठेकेदार से संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन बंद मिला।पीड़ित का कहना है...