भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम
गिरडीह, अगस्त 15 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला निवासी भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश यादव 35 साल की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह कपसा मोड़ के पास सड़क पर उनका खून से लथपथ शव मिला है। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और बगल में उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। शव देखे जाने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। ढाई घंटे से अधिक चले जाम के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस को 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में BJP नेता की हत्या, सरेआम सिर में मारी गोली; हाईवे जाम सूचना पर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.