कानपुर, मई 12 -- चकेरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शहर आगमन पर उनके स्वागत के दौरान पुलिस चौकी चौराहे पर महिला कार्यकर्ता से चेन लूट करने वाले आरोपित समेत सर्राफ को पुलिस ने तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की चेन बरामद की है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रक्राश मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता आनन्द नगर निवासी रूबी गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पुलिस चौकी चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के दौरान भीड़ में उनकी चेन किसी ने लूट ली थी। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- दाउदपुर वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित हुई विशाल तलवार, शौर्य और स्वाभिमान का बना प्रतीक सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर आरोपित लुटेरे मिर्जापुर के विध्यांचल कोतवाली क्...