भाजपा कार्यकर्ता उत्तराखंड भ्रमण पर निकले
गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम के कई कार्यकर्ता शनिवार सुबह तीन दिन के उत्तराखंड भ्रमण पर रवाना हुए। वार्ड 79 के पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत गर्जिया माता मंदिर के दर्शन के साथ होगी, जिसके बाद पूरी टीम बिनसर महादेव मंदिर जाएगी। भ्रमण के दौरान टीम नव चेतना समिति की रामलीला में भी भाग लेगी। मां पूर्णागिरि, कैंची धाम (नीम करोली बाबा) और घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता के दर्शन किए जाएंगे। एक जून को इंदिरापुरम वापसी होगी। इनमें परेश्वर जुयाल, हर सिंह मेहता, हरपाल बुटोला, दिनेश जुयाल, बालम सिंह रावत, विनोद बिष्ट, ललित रौतेला, अरविंद नारायण, जतिन चौहान, पीसी कोटनाला और सोबन सिंह कड़ाकोटी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.