संतकबीरनगर, मई 8 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी बेलहर कला मण्डल की संगठन बैठक अयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी रहे। उन्होंने कार्यकर्ता को संगठन को जमीनी स्तर पर अटल बनाने का जोरदार आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह रहे मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर चौहान की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री महेश चंद दुबे के संचालन में चली इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया। मासिक बैठकों को अनिवार्य बनाने और कार्यप्रणाली में रफ्तार लाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य निर्णय जो संगठन को नई उड़ान देंगे, सभी बूथ समितियों का तत्काल पुनर्गठन और सत्यापन। यह भी पढ़ें- अदलहाट मण्डल के कार्यकर्ताओं की बेलहर में हुई बैठक सक्रिय बूथ अध्यक्षों को सम्...