वाराणसी, मई 4 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को 'एक पौधा मां के नाम' अभियान चलाया। फूलपुर सामुदायिक भवन परिसर में पौधरोपण से इसकी शुरुआत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे रोपने होंगे। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद समेत अन्य उपयोगी पेड़ों के पौधे रोपने पर जोर दिया। पर्यावरण संतुलन के लिए उन्होंने पौधरोपण को जरूरी बताया। मंडलाध्यक्ष बसंत उपाध्याय ने कहा कि पौधरोपण दिन विशेष का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। यह निरंतर चलते रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक पौधे लगाएं। वे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.