दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना तथा इसे अनुकरणीय बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना सहित अन्य पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के हर विषय को अमल में लाने की जरूरत बतायी। मन की बात सुनने बालों में जिला के पूर्व पालक प्रमोद चौधरी, भूपेंद्र गुड्डू, स्थानीय बूथ अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्र, शंभू नारायण ठाकुर, गणेश झा, अविनाश कुमार, शिवेंद्र नाथ, सौरभ शांडिल्य, समीर सिंहा, सूदन मंडल, शंकर झा, महेश मंडल, कुंदन झा, देवानंद शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...