बहराइच, मार्च 29 -- पयागपुर। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम रविवार को पयागपुर के शंभू टिकरी कालीमिश्र पुरवा में सुना गया। प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से खेल में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन, जल संरक्षण पर चर्चा की साथ ही अपने जीवन में शुगर इंटेक्ट को कम करने की अपील की। देशवासियों को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा सेक्टर संयोजक हरिओम मिश्रा, बूथ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा व देवनारायण मौर्या, ग्राम प्रधान वैद्यनाथ सिंह, पूर्व प्रधान कपीष सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, अजय तिवारी, विनय तिवारी, प्रखर सिंह, भोलेंद्र शुक्ला, विवेक सिंह, महेश सिंह व जयजय राम शुक्ला सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.