जमुई, फरवरी 2 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड के नुमर पंचायत के पेंघी रविदास टोला में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 628वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांववासियों ने संत रविदास के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।कार्यक्त्रम की शुरुआत संत रविदास की प्रतिमा के प्रतिष्ठापन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और अशिक्षा के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास का जन्म वर्ष 1376 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.