लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- मैलानी मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और उन्हें नमन करते हुए किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता बोले ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है। इस अवसर पर मुख्य...