लखनऊ, जून 22 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन, पुलिस तथा बचाव दलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घायलों एवं उनके परिजनों की हरसंभव सहायता की तथा घटनास्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग दिया। अलीगंज सेक्टर-डी स्थित कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने की दुखद घटना की सूचना मिलते ही भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को तत्काल कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए। यह भी पढ़ें- हादसा पूरे समाज को झकझोर देने वाला: पंकज चौधरी आनंद द्विवेदी ने घटना पर गहरी संवेद...