भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका
लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समुदाय के सालाना 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन पहले पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के पास बिधाननगर में प्रस्तावित था,जहां संथाल समुदाय की बड़ी आबादी होने के कारण आयोजकों ने इस स्थान को प्राथमिकता दी थी। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद आयोजन स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.