सोनभद्र, अप्रैल 9 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीना बस स्टैंड के पास स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडेय की जयंती धूमधाम से मनाया। पिछड़ा मोर्चा क्षेत्र कार्य समिति सदस्य राहुल शर्मा की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राहुल शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक को देशभक्त के रूप में सभी लोग याद करते हैं। जिन्होंने युवावस्था में ही ब्रिटिश शासन की नीव हिला दी थी। उन्हें भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नायक माना जाता है जिन्होंने देश में उपनिवेशवाद विरोधी प्रतिरोध की नींव रखी। बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा उन पर मुकदमा चलाकर उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस का प्रतीक है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.