गोड्डा, अप्रैल 7 -- महागामा,एक संवाददाता। महागामा नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे उत्साह और जोश के साथ ध्वजारोहण किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, राष्ट्र सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा है। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी अपने सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।स्थापना दिवस के इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत मात...