औरंगाबाद, जून 23 -- भारतीय जनता पार्टी दाउदनगर द्वारा सत्संग नगर मुहल्ले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा दाउदनगर के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने कहा कि भारतीय राजनीति में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग के रूप में एक सूत्र में बांधने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश में दो संविधान व्यवस्था के घोर विरोधी थे तथा उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। यह भी प...