गाजीपुर, जुलाई 1 -- सैदपुर। नगर के मेन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर ने कहा कि दोनों नेता जनपद की माटी के सपूत हैं और भारतीय राजनीति में ईमानदारी और कर्मठता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों के साथ-साथ आतंकवाद और अलगाववाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। यह भी पढ़ें- पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत का जन्मदिन मनाया कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और वि...