सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान, एक संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद सीवान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी के नेतृत्व में शहर के जेपी चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी साझा की गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए सकारात्मक कदम बताया। मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि नए नेतृत्व में राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और जनहित में बेहतर कार्य होंगे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न का माहौल इस अवसर पर अमित कुमार, सोनू, कुंदन सिंह, धनंजय सिंह, अनुराधा गुप्ता, किरण गुप्ता, अर्चना सिंह, देवेंद्र गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.