मधुबनी, अप्रैल 6 -- फुलपरास,एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित फुलपरास विधानसभा के प्रधान कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संगठन झंझारपुर जिलाध्यक्ष बच्चाबाबू कामत ने झंडोतोलन किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रवाद,सुशासन,अंत्योदय और विकास के संकल्प के साथ पार्टी ने देश की सेवा में निरंतर नए आयाम स्थापित किए हैं। यह दिन हमें उन सभी महान नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके बलिदान और परिश्रम से संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस पावन कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए और"सबका साथ,सबका विकास,सबका विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.