बोकारो, अप्रैल 6 -- पेटरवार। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय के पेटरवार आगमन पर रविवार की शाम 6:00 बजे पेटरवार तेनुचौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की ओर से उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बाल मुकुंद सहाय बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर रांची लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार तेनुचौक पर रुके थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बात चीत करने के पश्चात रांची की ओर प्रस्थान कर गए। इस मौके पर बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो, महामंत्री अनिल स्वर्णकार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, मुकेश ओझा सहित अन्य मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.