रांची, मई 19 -- राहे, प्रतिनिधि। किसानों की विभिन्न समस्याओं, धान की कम खरीद दर और हेमंत सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को राहे भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो ने की। धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और चुनाव पूर्व किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, धान का पूरा बकाया भुगतान करने तथा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और चरमराई कानून-व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि मुआवजा को लेकर भाजपा का धरना कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने र...