भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण और जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला
बोकारो, मई 27 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो भाजपा में संगठनात्मक पदों और गुटबाजी को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार देर शाम चास के महावीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता दिनेश पाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर चापलूसी करने वालों को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी से बाहर रखा गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, दुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.