बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- सरमेरा, निज संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने नितिन नवीन को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि बिहार से पहली बार कोई कार्यकर्ता इस पद पर पहुंचा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम ने कहा कि इससे बिहार में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, रामपदारथ प्रसाद सिंह, इसुआ की मुखिया मणी देवी, संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, प्रेम रंजन, विपीन महतो, अशोक कुमार सिंह व अन्य ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.