बाराबंकी, मई 1 -- रामसनेहीघाट। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज मंडल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री सुमन शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री चौरसिया, रिंकी चौरसिया, कल्पना, सुनीता, रेखा यादव, सुमन धीमान सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।इसके यह भी पढ़ें- भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर...