संतकबीरनगर, अप्रैल 12 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा विकास खंड क्षेत्र के लोहरसन में शनिवार को भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत गांव में पदयात्रा निकाली और सरकारी योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर गांव में भ्रमण किया।इस दौरान गांव में दुकानदारों, राहगीरों को सरकार द्वारा अब तक चार साल के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजना के सृजन, उद्देश्य और उसके लाभ के बारे में बताया। पदयात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक, अत्रि मुनिराय, अवधेश राय, सौरभ राय, हरीश राय, दिनेश मौर्य, बसवान मौर्या, राधेश्याम शर्मा, जीवन प्रसाद अग्रहरि आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.