चम्पावत, दिसम्बर 6 -- चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के सीएम का पुतला फूंका। उन्होंने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विरोध जताया। चम्पावत में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में जुलूस निकाला। गांधी चौक समीप कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के सीएम के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि तेलंगाना के सीएम ने जिस तरह से देवी-देवताओं पर आपत्तिजन टिप्पणी की है। इससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुंची है। उन्होंने तेलंगाना के सीएम से माफी मांगने की मांग की। कार्यक्रम में दर्जाधारी श्याम पांडेय, शंकर पांडेय, सुनील पुनेठा, प्रेमा चिलकोटी, प्रकाश बिनवाल, रमेश खाती, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, गौरव पांडेय, रोहित बिष्ट, विकास साह, कमल राय, कपिल खर्कवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.