भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को किया जागरूक
संभल, मई 25 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव एचौड़ा कम्बोह स्थित पंचायत घर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की ईंधन बचाओ, भारत बचाओ मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी मौजूद रहीं। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करना और देशहित में ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। जिससे देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में योगदान दें। अंजू चौधरी ने कहा कि हर बूंद ईंधन की बचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.