भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
जहानाबाद, जून 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पौधारोपण किया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में बभना, मोदनगंज और टेहटा में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने वाले पीपल, बरगद, नीम आदि के पौधे लगाए गए। यह अभियान 21 जून तक चलाया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार ,रणविजय सिंह, श्रीकांत शर्मा, संजय शर्मा, विश्वनाथ दास आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद वनिता शाखा ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीयू में चला हरित अभियान एक पेड़ मां के नाम से कुलपति ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- बहजोई में विश्व पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.