बिजनौर, अप्रैल 12 -- नांगल सोती। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान 2026 के अंतर्गत लाभार्थी जनसंपर्क, सम्मान और धार्मिक स्थलों की सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा के नांगल मंडल अध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पूंडरी खुर्द, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, पूंडरी कला आदि में कार्यक्रम किया। सभी का सम्मान एवं आभार जताया। इस मौके पर ओमकार आजाद, अनिल, पुनीत त्यागी, घनश्याम राजपूत, अभिषेक राजपूत, प्रदीप राजपूत, जितेन्द्र कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.